लालकुआं- निकटवर्ती क्षेत्र दुर्गापाल कॉलोनी में निवास करने वाले सोनू शाह और रवि शाह, उन्होंने मेहनत मजदूरी करके गत नवरात्रि में सेकंड हैंड कार खरीदी थी, जिसे अपने पैतृक गांव में पिता समेत पूरे परिवार को दिखाने के उद्देश्य से, साथ ही वहां होने वाले दो कार्यक्रमों में शामिल होने सपरिवार जा रहे थे, परंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था, घर पहुंचने से पूर्व ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, तथा पल भर में सारी खुशियां गमों में डूब गई, और पूरा का पूरा परिवार समाप्त हो गया।
दुर्गापाल कॉलोनी में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि सोनू शाह के पिता पारस शाह सेंचुरी पेपर मिल में नियमित श्रमिक थे वह जब सेवानिवृत्त हुए तो उसके बाद अपने पैतृक गांव को चले गए, कुछ समय पहले ही सेंचुरी पेपर मिल में सोनू गार्जियन कोटे से नियमित हुआ था, तथा उसका भाई मजदूरी आदि करता था, पता चला है कि उक्त परिवार अपने भाई के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए एवं अपने वृद्ध पिता से मिलने के लिए पैतृक गांव जा रहा था, तथा सोनू की पत्नी पूजा की रिश्तेदारी में भी एक विवाह समारोह होने वाला है, उक्त परिवार को वहां भी पहुंचना था कि इससे पूर्व ही यह दुर्घटना हो गई, और परिवार के सभी सदस्य काल के ग्रास बन गए।
कॉलोनी में निवास करने वाले नरसिंह वर्मा और विक्रम सक्सेना ने बताया कि मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के सोनू शाह ने हाल में नवरात्रि के दौरान सेकंड हैंड कार खरीदी थी, तो वह अत्यंत उत्साहित था, तथा उसका कहना था कि कार से अपने पैतृक गांव जाऊंगा और पिताजी को भी अपनी कार दिखाऊंगा, परंतु घर पहुंचने से पूर्व ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
वह अपने गांव बंकुल थाना बनकटा जिला देवरिया जा रहे थे,
हादसे में सोनू शाह, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री, छोटा भाई और छोटी बहन सभी की दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से पूरी कॉलोनी में शोक की लहर व्याप्त है, कई पड़ोसी आज सुबह मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव को रवाना हो गए हैं। इधर सोनू शाह के छोटे भाई अभिषेक उम्र 18 वर्ष हरिद्वार में सड़क निर्माण का कार्य करता है, उसे जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिली तो वह अपने पैतृक गांव को रवाना हो गया है। अभिषेक का कहना है कि पारस शाह के पांच पुत्रों में वह सबसे छोटा है, तथा सोनू और रवि की मौत से उसके परिवार में कुदरत की ऐसी मार पड़ी है कि सब कुछ तबाह हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
