हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप! तेज टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
कुछ दिन पहले इसी कट पर गई थी बाइक सवार की जान, अब फिर हुआ हादसा; शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मोटाहल्दू (नैनीताल)। नेशनल हाई वे में मोतीनगर तिराहे का खतरनाक कट एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बन गया। सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे यहां दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी दिशा में घूमते हुए पलटने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही किया टैक्सी संख्या यूके 04 टीबी-9751 को पलविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गुमटी लालकुआं चला रहे थे। वह हल्द्वानी में सवारी लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके 04 आर-7837 ने किया टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ऑल्टो का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने ऑल्टो कार चालक दर्शन सिंह जीना पुत्र पान सिंह जीना, निवासी दोगड़ा, ज्योलीकोट, नैनीताल को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के शराब के नशे में होने की बात कही है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी चालक को गंभीर चोट नहीं आई। रात का समय होने के कारण सड़क पर अपेक्षाकृत कम यातायात था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कुछ दिन पहले इसी कट पर गई थी बाइक सवार की जान
मोतीनगर तिराहे का यह कट पहले भी गंभीर हादसे को लेकर चर्चा में रहा है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर गलत दिशा से आए एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। इसके बाद एक बार फिर इसी कट पर दुर्घटना होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतीनगर तिराहे का यह कट रात के समय खासा जोखिम भरा हो जाता है। तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग जैसी लापरवाहियां यहां कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से इस संवेदनशील स्थान पर यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने, पर्याप्त संकेतक लगाने, कट की व्यवस्था की समीक्षा करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम को लेकर धामी अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले
नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील 
