नैनीताल – नैनीताल जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर से सड़क हादसे की खबर आ रही है, यह खबर कालाढूंगी क्षेत्र नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगड़ के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं, बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे गिर गया है, जिसमें कुछ छात्र थे, फिलहाल पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है,
जो की घायलों की रेस्क्यू करने का काम कर रही है, एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि हादसा किन कारण से हुआ है, अभी कुछ पता नहीं लग सका है, लेकिन टीम मौके पर है जो की राहत और बचाव का कार्य कर रही है, इस घटना में दो छात्रों की मौत हो गई है एक छात्र की हालत गम्भीर है, वाहन यूपी के नोएडा का है, जिसमें 22 छात्र सवार थे, जिसमें 7 लड़कियां, 14 लड़के सवार थे, जरूरत पड़ने पर घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जाएगा। फिलहाल घटना स्थल पर नेटवर्क ठीक नहीं होने से संपर्क में दिक्कत हो रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
