हल्द्वानी- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गौला और नंधौर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, वही गौला बैराज में सिंचाई विभाग ने अलर्ट अलार्म बजा कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत किया है, गौला बैराज के सभी गेटों को खोलकर नदी में 41400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, ताकि पानी की निकासी तराई के क्षेत्र में की जा सके। वहीं पानी की निकासी होने से तराई क्षेत्रों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर अभी आने वाले समय में और बढ़ेगा क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी में सुबह तक 54 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है ताकि वह बेवजह नदी की तरफ न जाएं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
