हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं टेस्ट की संख्या बढाने जाने के उद्देश्य से अब निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस के रैपिड एंटीजन टैस्टिंग हेतु अधिकतम दर रू. 679 (रू. छः सौ उन्नासी मात्र) निर्धारित कर दी गई है।
जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं टेस्ट की संख्या बढाने जाने के उद््देश्य से महामारी अधिनियम 1897 एवं उत्तराखण्ड महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत शासन ने 29 सितम्बर 2020 द्वारा रैपिड एंटीजन टैस्टिंग हेतु निर्धारित अधिकतम दर रू. 719 (रू. सात सौ उन्नीस मात्र) को अतिक्रमित करते हुए शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त एनएबीएच,एनएबीएल मान्यता प्राप्त निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस के संक्रमण की रैपिड एंटीजन टैस्टिंग हेतु अधिकतम दर रू. 679 (रू. छः सौ उन्नासी मात्र) निर्धारित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें👉 चौखुटिया- इस महान लोक गायक की 24 वी पुण्यतिथि आज, कभी इनके गीतों में झूमता था पहाड़, जो आज भी है अमर
उन्होने निजी प्रयोगशालाओं के प्रबन्धकों को सभी परीक्षण के पश्चात् आईसीएमआर के पोर्टल पर रिर्पोट दर्ज कराने के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी एवं स्टेट सर्विलान्स अधिकारी को भी रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्देशों के उल्लघंन पर महामारी अधिनियम 1897 एवं उत्तराखण्ड राज्य महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 के संगत प्राविधानों का उल्लघंन माना जाएगा। उन्होने कहा कि निजी प्रयोगशालाओं द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में भारत सरकार, राज्य सरकार, आईसीएमआर द्वारा समय-समय निर्गत दिशा-निर्देशों तथा आदेशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- ओ दाज्यू मैं छू पहाड़ी लोकगायक गोविंद ने अपनी गायकी से जीता दिल, DJ में थिरक रहे युवा


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती 

