हल्द्वानी– डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी के न्यूरो सर्जन डा0 अभिषेक राज ने सिर में लगी गंभीर चोट का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है। दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवक सुमित कुमार बागेश्वर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके सिर पर गंभीर चोट आयी थी, जिसे उपचार हेतु डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया।
न्यूरो सर्जन डा0 अभिषेक राज नें बताया कि 4/8/2022 को एक रोगी गंभीर अवस्था में बागेश्वर से रैफर होकर आपातकालीन विभाग में आया। रोगी के दिमाग में गंभीर चोट लगने से खून के थक्के जम गये थे, जिसको निकालना तत्काल आवश्यक था। रोगी की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भर्ती किया गया व ऑपरेशन की तैयारी की गयी। रोगी की संभी आवश्यक जांच कराने के उपरांत रोगी को ऑपरेशन थियेटर ले जाकर न्यूरो व एनेस्थिीसिया की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन किया, जो 2 से 3 घंटे चला। चिकित्सकीय टीम ने मरीज के मस्तिष्क को खोलकर खून के थक्कों को निकाला गया।

न्यूरो सर्जन डा0 अभिषेक राज ने बताया कि रोगी आई0सी0यू0 में है और अब खतरे से बाहर है और घीरे-घीरे स्वस्थ हो रहा है। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को न्यूरो व स्पाईनल संबंधित समस्याओं के निदान को सस्ते व आधुनिक ईलाज की सुविधा मिल रही है।

डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज ने रोगी का जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक करने पर न्यूरो सर्जन डा0 अभिेषेक राज वं चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि कुमाऊॅ क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों के ऐसे मरीज जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है व जो उपचार हेतु बड़े-बड़े शहरों में नही जा सकते, ऐसे रोगियों की जटिल सर्जरी चिकित्सालय में की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश 
