हल्द्वानी – नैनीताल में लोकसभा चुनाव में जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है। इन बूथों पर समस्त महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। सखी बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी भी महिला होंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। नैनीताल जिले की विधानसभा लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया हल्दूचौड़ कक्ष संख्या 01, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला कक्ष संख्या 01, नैनीताल में नगरपालिका परिषद नर्सरी विद्यालय नैनीताल कक्ष संख्या 01, हल्द्वानी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमवाढुंगा कक्ष संख्या 02, कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलवागांजा स्थित ग्राम देवका कक्ष संख्या 02 और रामनगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन कक्ष संख्या 02 सखी बूथ बनेंगे।
विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर में जिन बूथों में सर्वाधिक महिला मतदाता है उन बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है देश के लोकतंत्र पर्व में भाग लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम 
