हल्द्वानी- आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन राजनैतिक दलों की मौजूदगी में हुआ सम्पन्न। जिला निर्वाचन अधिकारी
जनपद के 6 विधानसभाओं में कुल 1010 बूथों हेतु 1509 बेलेट यूनिट/कन्ट्रोल यूनिट एवं 1588 वीवीपैट 6 विधान सभाओं में प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात आवंटित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोक सभा चुनाव निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से कराने के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद की 6 विधानसभाओं के लिए EVM और VVPAT के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया लालकुआं विधान सभा 142 बूथां हेतु ईवीएम 205 बेलेट यूनिट 205, कन्ट्रोल यूनिट 205 तथा वीवीपैट 225, भीमताल विधानसभा के 157 बूथों हेतु बेलेट यूनिट 284, कन्ट्रोल यूनिट 284 तथा वीवीपैट 288, विधानसभा नैनीताल के 165 बूथों हेतु वैलेट यूनिट 265, कन्ट्रोल यूनिट 265 तथा वीवीपैट 275, विधानसभा हल्द्वानी के 183 बूथों हेतु बेलेट यूनिट 267, कन्ट्रोल यूनिट 267 तथा वीवीपैट 285, विधान सभा कालाढंगी के 217 बूथों हेतु बेलेट यूनिट 290, कन्ट्रोल यूनिट 290 तथा वीवीपैट 310 तथा विधान सभा रामनगर के 146 बूथों हेतु बेलेट यूनिट 198, कन्ट्रोल यूनिट 198 तथा वीवीपैट 205 रेंडमाइजेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा हेतु रिजर्व के रूप में अतिरिक्त मशीनें दी गई है। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट को 3-3, जोनल मजिस्ट्रेट को 2-2 तथा सभी 6 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को रिजर्व मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं।
2 KM से अधिक पैदल दूरी वाले बूथों पर एक रिजर्व मशीन दी जाएगी ।
बैठक में कांग्रेस से मनोज कुमार शर्मा, केएस काण्डपाल,श्याम सिंह, बहुजन समाज पार्टी से हरीश चन्द्र सिनोली, जगदीश कुमार के साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, नगर, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एआरओ पारितोष वर्मा, प्रमोद कुमार, तुषार सैनी, रेखा कोहली, के एन गोस्वामी, राहुल साह नोडल अधिकारी ईवीएम सुमित कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
राजेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री 
