Haldwani News- शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी (Shemford School Haldwani) में दिवाली फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, दिया डेकोरेशन, कैंडल डेकोरेशन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा रामलीला का सुन्दर मंचन किया गया। इस अवसर पर अमर उजाला की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित दिवाली मनाने का सन्देश दिया गया तथा पटाखे न जलाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ0 अंजलि सनवाल ने पटाखों से मानव तथा प्रकृति को हो रहे नुकसानों से बच्चों को जागरूक किया गया। उन्होंने पटाखों से निकलने वाली जहरीली गैसों तथा उनसे नाक, कान, आँखों को होने वाले नुकसान तथा स्किन रोगों के बारे में बच्चों को बताया। प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने अमर उजाला की इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी को दिवाली की शुभकामनायें दी तथा सभी से सुरक्षित और ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, अमर उजाला के ब्रांड एंड इनोवेशन ऑफिसर नागेश दुबे, डॉ अंजलि सनवाल, सुनील सैनी, मोहित सदाना एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
