लालकुआं। दो दिन से लापता बिंदुखत्ता निवासी कृषक का संदिग्ध परिस्थितियों में नगर के डॉर्बी फील्ड के समीप शव बरामद हुआ है, समाचार जारी होने तक कोतवाली पुलिस और टांडा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच चुके थे, वहीं भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शव के आसपास एकत्रित थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः 9:30 बजे नगर से लगे टांडा रेंज में स्थित डॉर्बी फील्ड के समीप प्रातः मॉर्निंग वॉक करने वाले युवकों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना वन विभाग और उसके बाद कोतवाली पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने शव की जांच शुरू कर दी है, वरिष्ठ उप निरीक्षक नेगी ने बताया कि मृतक व्यक्ति बहादुर सिंह दसौनी उम्र 60 वर्ष संजय नगर प्रथम बिंदुखत्ता के निवासी हैं, जो कि गत 6 जून की दोपहर से घर से लापता थे, उनकी गुमशुदगी गत दिवस लालकुआं कोतवाली में दर्ज की गई है, संदिग्ध परिस्थितियों में टांडा के जंगल में शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, भारी संख्या में लोग मृतक को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे, पहाड़ वार्ता की टीम को उन्होंने बताया कि मृतक बहादुर सिंह दसौनी के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, सभी का विवाह हो चुका है, समाचार जारी होने तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
