बधाई:हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का IPL में चयन, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए खेलेंगे
आईपीएल 2025 के लिए हो रही नीलामी उत्तराखंड के लिए भी अच्छी खबर लेकर आई। हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल दूसरी बार किसी टीम के सदस्य बनें। 2025 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 30 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
पिछले लंबे वक्त से घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए रनों का अंबार लगाने वाले आर्यन ने इस सीजन के शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश प्रीमियर टी-20 लीग में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। तीन मुकाबले में उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्थशतक निकले थे, जिसके बाद उनके आईपीएल में चुने जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई थी।
वहीं रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में भी आर्यन के बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक तक निकल चुका है। आर्यन 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के भी सदस्य रहे थे। बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स ने ही ऋषभ पंत को भी अपनी टीम में शामिल किया है। ऋषभ पंत को एलएसजी ने 27 करोड रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम की कप्तानी करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
