- दिव्यांशी पोखरिया बनी एस्पायर एकेडमी द्वारा आयोजित ब्रेन ऑफ उत्तराखंड परीक्षा की टॉपर
- 31 हजार कैश प्राइज व ट्रॉफी से किया गया सम्मानित
हल्द्वानी : एस्पायर अकैडमी हल्द्वानी ने 17 नवंबर को उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में आयोजित ब्रेन ऑफ उत्तराखंड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस आयोजन में अजय भट्ट Member of Parliament बतौर मुख्य अतिथि और बंशीधर भगत बतौर सम्मानित अतिथि सम्मलित हुए! इनके द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस परीक्षा का आयोजन कक्षा 7वी से 12वीं तक किया गया था। ब्रेन ऑफ उत्तराखंड मे 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा 27 परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई थीं और इसमें 79 स्कूल ने भाग लिया। यह पारितोषिक वितरण समारोह एस्पायर अकैडमी हल्द्वानी में किया गया था।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इस परीक्षा में सभी श्रेणियों में उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। इस परीक्षा में क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशी पोखरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया और उन्हें 31 हजार कैश प्राइज, ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 7वीं कक्षा के छात्र कुशाग्र सिंह बिष्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया और इनको 21 हजार कैश प्राइज, ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में 10वीं कक्षा के छात्र सुयश ढौंडियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया और उन्हें 11000 कैश प्राइज और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हर कक्षा में टॉप 50 मे आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में अपने-अपने स्कूलों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में जाकर एस्पायर अकैडमी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को एस्पायर अकैडमी की तरफ से सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थि अपना परिणाम एस्पायर की वेबसाइट में 18 November से जान सकते है!

एस्पायर अकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेंद्र कुमार मीणा ने इस परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावकों बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी! उन्होंने बताया कि Aspire IIT and Medical की 2013 में हिमाचल के शिमला में शुरूवात हुई थी ओर हिमाचल में लगातार NEET और JEE के क्षेत्र मे बेहतर परिणाम दिए हैं! उन्होने बताया कि 2024 में हल्द्वानी में भी हमने अपनी शाखा की शुरुआत की है और हल्द्वानी के अभिभावकों और बच्चों को विश्वास दिलाया कि जिस तरह से अकैडमी ने हिमाचल में बेहतर परिणाम दिए हैं उसी तरह से हल्द्वानी में भी आने वाले समय मे बेहतर परिणाम मिलेंगे! इस परीक्षा के माध्यम से दूर दराज के क्षेत्रों से छुपी प्रतिभा को सम्मानित और प्रोत्साहित करना ओर इसके साथ इस परिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने आप को आने वाली राष्ट्रीय स्तर की आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकते हैं।
इस पारितोष सम्मान समारोह में आये दोनों मुख्य अतिथियों ने इस परीक्षा में अव्वल आये बच्चों को बहुत शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की!
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
