- हल्द्वानी – शैमफोर्ड स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
हल्द्वानी – एक बार फिर से शैमफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा में रुद्राक्ष बिष्ट, काजल जोशी, नव्य भोज, पाखी जोशी, सौरभ पांडे, रुद्राक्ष गुरुरानी, तनुजा जुकरिया, गर्वित चंदोला, खुशी चौबे, आयुष बहुगुणा, यश रौतेला, भावेश ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा में प्रियांशी बिष्ट, सचिन कांडपाल, पीयूष पपोला, कुशाग्र राठौर, यशवर्धन सिंह माजिला, अक्षत बहुगुणा, अखिलेश सिंह भाकुनी, ललित सिंह मेहरा, प्रांजल सिंह करायत, , सौरभ डसीला एवं ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और इसे विद्यालय व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि शैमफोर्ड विद्यालय की स्थापना के अल्प समय में ही विद्यालय से छात्रों का चयन एनआईटी, आरआईएमसी (RIMC), नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल जैसे उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए हुआ है। 22 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होना विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है।
इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करता है और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहता है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकानाएं दी और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान 
