- हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने किया दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी एवं ट्रांसपोर्ट नगर के पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु एक विशेष शिविर नगर निगम सभागार हल्द्वानी में आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डाबर कंपनी द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सकों को तैनात किया गया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक चिकित्सकों तैनात किए गए। इसके साथ-साथ शिविर में पर्यावरण मित्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड बनाए जाने हेतु भी कैंप लगाया गया उक्त शिविर आज के साथ-साथ कल भी रहेगा।
शुक्रवार को निगम हल्द्वानी सभागार में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने उद्घाटन किया गया। इसका आयोजन डाबर इंडिया लिमिटेड की स्वयं सेवी संस्था जीवंती वेलफेयर एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगाया गया है। प्रथम दिन में लगभग 450 सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रत्येक कार्मिक को डाबर की तरफ से एक डाबर का एक लीटर का जूस तथा दवाइया उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डाबर द्वारा 3 आयुर्वेदिक डॉक्टर उपलब्ध कराए गए थे। इसके अतिरिक्त सीएमओ द्वारा भी एलोपैथिक शिविर भी लगाया गया। 3 एलोपैथिक डॉक्टर भी उपलब्ध थे शिविर में। इनके द्वारा भी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही दवाइया भी लोगो को उपलब्ध कराई गई। शिविर में सफाई कर्मियों हेतु आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की व्यस्था की गई। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आपूर्ति विभाग की टीम उपलब्ध थी। शिविर में मजिस्ट्रेट ए बी वाजपेई, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, डाबर से HR Head अनुरोध शर्मा, आलोक दुबे सिटी हेड तथा अतेंद्र तिवारी एक्जीक्यूटिव सीएसआर एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
