- पकड़े गए बंटी और बबली,चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम।
हल्द्वानी- हल्द्वानी में पुलिस ने बंटी बबली गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आज सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मां,बेटे और उसकी पत्नी दिल्ली से होंडा सिटी के जरिए हल्द्वानी आते थे। इसके बाद वह ई-रिक्शा के माध्यम से भीड़भाड़ वाली जगह पर जाते थे, जहां पर वह चोरी करते थे। बताया कि आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। जहां पर उनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं।
पुलिस को उनके पास से चोरी किए गए झुमके, 5000 नगद बरामद हुए हैं। वहीं इस मामले में अभी युवक की मां फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बंटी बबली गिरोह चला कर यह लोग अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी और आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है, और जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस को होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- वसीम उम्र- 30 वर्ष पुत्र बजीर अहमद निवासी- मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद
हाल- काला महल जामा मस्जिद दिल्ली।
2- आसिया उम्र- 25 वर्ष पत्नी वसीम निवासी- उपरोक्त।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
