- चमोली जिले के नीति घाटी के धीरज सिंह कुंवर ने संघ लोकसेवा आयोग में 559 रैंक की प्राप्त, सीमांत क्षेत्र नीति घाटी में खुशी की लहर।
जोशीमठ (चमोली)- विकासखंड जोशीमठ जनपद चमोली के नीती घाटी के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी के डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर ने देश के सर्वोच्च परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग में 559 रैक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
बता दे कि डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर का जन्म 24 अक्तूबर 1997 को जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में हुआ। बचपन से ही डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर पढ़ने लिखने में अब्बल थे। पिता प्रोo धन सिंह कुंवर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यरत है और माता श्रीमती सावित्री देवी कुंवर गृहणी है। परिवार में तीन भाई बहिनों में धीरज सिंह कुंवर सबसे छोटे है। धीरज सिंह कुंवर की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में हुई ।तत्पश्चात हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उन्होंने St. Theresa School हल्द्वानी से पास की। धीरज कुंवर ने उसके बाद एमबीबीएस की डिग्री मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से ली और आज देश के सर्वोच्च परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग में उनका चयन हुआ है। समस्त नीती माणा घाटी व जनपद चमोली में धीरज की इस उपलब्धि पर सबको गर्व है और खुशी की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
