पिथौरागढ़: धारचूला के चौदास घाटी के ग्राम सोसा के संदीप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 में 906 स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता राशन की दुकान चलाते है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें धारचूला चौदास घाटी के सोसा गाँव निवासी संदीप सिंह ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 में 906वां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता अरविंद सिंह कुंवर पूर्व में भारत-तिब्बत सीमा पर व्यापार करते थे, कोविड के बाद उनका व्यापार बंद हो गया और फिर उन्होंने राशन की दुकान खोली जिसको वो पिछले पांच सालों से चला रहे हैं। उनकी मां सुनीता देवी एक गृहणी हैं, संदीप पांचों भाइयों और बहनों में सबसे छोटे हैं।
बचपन से ही मेधावी छात्र रहे संदीप
संदीप के ताऊ भरत सिंह और ताई धर्मू देवी ने बताया कि संदीप बचपन से ही एक प्रतिभावान विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल तक की शिक्षा ज्ञानदीप बाल विद्या मंदिर, कुमोड़, पिथौरागढ़ से और इंटरमीडिएट पटेल नगर, देहरादून से प्राप्त की है।
छठे प्रयास में मिली सफलता
वह 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें अपने छठे प्रयास में सफलता मिली है, यह उनका दूसरा इंटरव्यू था। संदीप ने मुख्य परीक्षा के लिए गणित को अपना वैकल्पिक विषय चुना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने ताऊ भरत सिंह, ताई धर्मु देवी, और अपने माता-पिता, तथा गुरुजनों को दिया। संदीप सिंह ने बताया कि आईएएस बनना उनका मुख्य उद्देश्य है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
