Haldwani News- हल्द्वानी शहर में अब होने वाली छोटी बड़ी आपराधिक घटनाएं थम जाएंगी, क्योंकि अब तीसरी आंख रखेगी हर बड़ा छोटी बड़ी अपराधिक घटनाओं पर अपनी पैनी नजर, क्योंकि अब हल्द्वानी शहर में 200 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगने जा रहे हैं, जो शहर में 24 घंटे निगरानी रखेंगे, जिसको लेकर पुलिस ने योजना भी तैयार कर ली है, हल्द्वानी में एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की हल्द्वानी शहर के साथ-साथ बॉर्डर एरिया को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा।
जिसमें नाइट विजन से लेकर सेंसर युक्त कैमरे लगाए जाएंगे, साथ ही वॉयस रिकॉर्डिंग भी होगी ताकि कैमरे के आसपास खड़े लोगों की बातचीत को भी रिकॉर्ड कर सकता है, जिसमें आधुनिक डिवाइस भी लगे होंगे, क्योंकि पिछले दिनों हुई अपराधिक घटनाओं को खोलने में सीसीटीवी की काफी मदद मिली थी, ऐसे में नगर निगम द्वारा पुलिस को 40 लाख रुपए का बजट देने की घोषणा की गई थी, बजट मिलते ही हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन में हाईटेक कंट्रोल रूम बनाने के काम भी शुरू कर दिया जाएगा। आधुनिक सीसीटीवी लगने से अपराधिक घटनाओं में लगाम लगाने में कारगर साबित होगा। शहर वासियों ने इस कार्य को स्वागत योग्य बताते हुए कहा की लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से छुटकारा तभी मिलेगा जब सीसीटीवी कैमरे और पुलिस का डर अपराधी के जहन होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
