हल्द्वानी-(बड़ी खबर) ये क्या हुआ ? खनन आंदोलन समाप्त, अगुवाई कर रहे नेताओ पर उठने लगे सवाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- भाड़ा बढ़ाने को लेकर लंबे समय से गौला नदी से जुड़े खनन व्यवसायियों का चल रहा आंदोलन आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने धरना स्थल में पहुंचकर अनशन कारियों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त करवाया। इस मौके पर भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा से बातचीत करके स्टोन क्रेशरो से खनन व्यवसायियों को कम से कम 31 रुपया भाड़ा देने पर सहमत करा दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश जोशी, जीवन कबडवाल, शंकर दत्त जोशी, हेम दुर्गापाल, वीरेंद्र दानू, प्रवीण दानू, सहित तमाम खनन व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों ने सहमति व्यक्त करते हुए हड़ताल खत्म कर खनन निकासी शुरू करने का ऐलान कर दिया। विदित रहे कि गत दिवस हल्द्वानी आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी से खनन व्यवसायियों का आंदोलन समाप्त कराने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत करके आज दोपहर को लंबे दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त करवा दिया।

सोशल मीडिया में लोग बोले यह क्या हुआ?

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश

जैसे ही आंदोलन समाप्त हुआ सोशल मीडिया में आंदोलन की अगुवाई कर रहे लोगों पर तंज की बरसात हो गई, लोग बोले जब ₹31 भाड़े में 3 दिन पूर्व ही बात हो गई थी तो अब 3 दिन तक आंदोलन ऐसे ही क्यों चलाया गया। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि क्या गजब का आंदोलन रहा 31 के बदले 30 में ही सहमति बन गई। इस आंदोलन की समाप्ति के बाद के लिए इसकी अगुवाई करने वाले और समझौता कराने वाले लोगों पर तन्जो की बरसात हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले मुझे कुछ नहीं पता

खनन को भाड़ा बढ़ाए जाने को लेकर हड़ताल समाप्त हो गई यह भी कहा गया कि और रेट की बात हो गई है लेकिन स्टोन क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आंदोलन कैसे और किस तरह खत्म हुआ और रेट के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह कहीं बाहर है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें