नैनीताल- यहां खुलेआम अवैध वसूली के लिए पर्यटकों पर दबाव बनाने वाले पुलिस जवान को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नशे में टल्ली जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर गाड़ी वालों से 200 रुपये की मांग कर रहा था। मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी गई है।
नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में नैनीताल से लगभग तीन किलोमीटर दूर, पुलिस का बारह पत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। आज यहां मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने सभी गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी।

अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या यू.के.19 सी.ए.1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराब के नशे में धुत पुलिस वाले का सामना करना पड़ा। अजय के आरोपों के अनुसार जवान ने उन्हें एक घंटे रोके रखा और फिर 500 रुपयों की डिमांड की। जवान 200 रुपयों की डिमांड पर अटका रहा। अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है।अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने वीडियो के वाइरल होते ही संबंधित कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी है।
इधर नैनीताल पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मल्लीताल में नियुक्त कानि0 द्वारा बारापत्तर क्षेत्र में पर्यटकों से अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए नैनीताल जिला पुलिस प्रशासन ने वीडियो की जांच करने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा संबंधित कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच श्रीमती विभा दीक्षित, सीओ सिटी नैनीताल को सुपुर्द की गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
