हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में इस साल खनन चुगान में पिछले कई साल के रिकॉर्ड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : जिले में खनन राजस्व से लेकर नदियों में खनन वाहनों और उप खनिज चुगान में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। जिले की गौला नदी, नन्धौर नदी और कोसी नदी में इस साल जिला प्रशासन के प्रयास काफी सफल रहे हैं इस बात की तस्दीक पिछले 5 साल के आंकड़े कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर पारदर्शी एवं नीतिगत खनन चुगान की प्रक्रिया को समय से शुरू करने पर यह सफलता मिली है।

गौला नदी में इस वर्ष अब तक 2 करोड़ टन निकासी

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गौला नदी में अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक कुल 6018 वाहन चक्कर से 414345. 42 टन निकासी की गई थी। इसके अलावा अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 47975 वाहन चक्कर से 5141445.48 टन उप खनिज की निकासी की गई। इसी प्रकार अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 24345 वाहन चक्कर से 2357708.76 टन उप खनिज की निकासी की गई। और वर्तमान वर्ष में अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पिछले कई सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 222664 वाहन चक्कर से 21399739.38 टन उप खनिज की निकासी की गई है इसके सापेक्ष सरकार को राजस्व भी प्राप्त हुआ है और गौला से जुड़े प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वाहन स्वामियों चालकों और मजदूरों को रोजगार भी प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां माता-पिता के विवाद से तंग आकर 17 साल के इकलौते बेटे ने दी जान

नन्धौर नदी में भी पिछले वर्ष अब तक नहीं हो पाई थी निकासी, इस वर्ष रिकार्ड तोड़ चुगान

इसी प्रकार नन्धौर नदी में अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक केवल उन 50 वहां चक्कर से 331.61 तन उपखनिज निकासी की गई। और माह अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 10438 वाहन चक्कर से 99784.71 टन उपखनिज निकासी की गई है। जबकि माह अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कोई निकासी नहीं हुई थी। इसी प्रकार वर्तमान वर्ष में जिला प्रशासन के प्रयासों से रिकॉर्ड तोड़ 26824 वाहन चक्कर से 217763.60 टन उपखनिज की निकासी हुई। इसी के सापेक्ष राजस्व और रोजगार भी प्राप्त हुआ

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(भर्ती भर्ती) 120 पदों में आई समूह ग़ की तैयारी

कोसी नदी ने भी खनन चुगान में तोड़ो पुराने रिकॉर्ड

इसी प्रकार जिला प्रशासन के प्रयासों से कोसी नदी में अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक 12916 वाहन चक्कर से 158754.55 टन उपखनिज निकासी हुई है और अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 13122 वाहन चक्कर से 155724.44 टन खनिज निकासी हुई है इसी प्रकार अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 822 वाहन चक्कर से 98657.86 टन उपखनिज निकासी हुई है। और वर्तमान वर्ष में अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड तोड़ 41874 वाहन चक्कर से 501997.05 टन उपखनिज निकासी हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में खनन चुगान कार्य करने में जुटे मजदूरों को उनके सुरक्षात्मक उपकरण एवं कंबल सहित पानी छिड़काव के सभी कार्यों को तय समय पर शुरू करवाया गया। जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जिले में राज्य सरकार की पारदर्शी खनन नीति और वार्षिक नीतिगत खनन चुगान व्यवस्था को तय समय पर संचालित किया गया। इसी के बलबूते इस वर्ष सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) आवासीय पट्टे की भूमि पर रेस्टोरेंट संचालन, डीएम ने किया पट्टा निरस्त

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें