देहरादून। Uttarakhand Power Corporation Limited ने फरवरी महीने के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे राज्य के लाखों उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) के तहत 4 पैसे से 15 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि लागू की गई है। यह नई दरें एमडी Anil Kumar की मंजूरी के बाद जारी की गई हैं और इनका असर उपभोक्ताओं को मार्च में मिलने वाले बिजली बिल में दिखाई देगा।
ऊर्जा निगम के इस फैसले से पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। पिछले एक साल के आंकड़े देखें तो बिजली दरों में राहत बहुत कम बार मिली है…जबकि ज्यादातर महीनों में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। निगम ने पहले यह कहा था कि मासिक समायोजन की व्यवस्था से वार्षिक दरों में ज्यादा बढ़ोतरी की जरूरत नहीं पड़ेगी…लेकिन इसके बावजूद 1 अप्रैल 2025 से वार्षिक दरों में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि लागू कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं पर दोहरा आर्थिक दबाव बना है।
नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं पर औसतन 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, जबकि व्यावसायिक और औद्योगिक श्रेणियों में भी अलग-अलग दरों से वृद्धि लागू हुई है। अस्थायी कनेक्शन पर सबसे ज्यादा 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। ऊर्जा निगम का तर्क है कि ईंधन और बिजली खरीद लागत में उतार-चढ़ाव के कारण यह समायोजन जरूरी था….लेकिन आम जनता के लिए यह फैसला जेब पर भारी पड़ने वाला है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 

