देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में युवतियों पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मच्छी बाजार हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चंद्रबनी चौक के पास एक युवती पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाने पड़े।
जानकारी के मुताबिक चकराता रोड स्थित सैय्यद मोहल्ला निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु नाम के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि बहस बढ़ने पर तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और फिर चापड़ से युवती के सिर पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया….जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए।
आईएसबीटी चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने कहा कि पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
गौरतलब है कि 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती गुंजन की दिनदहाड़े चापड़ से हत्या कर दी गई थी। उस मामले में आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब एक और युवती पर इसी तरह के हथियार से हमला होने से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
