देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम अब केवल संवाद नहीं…बल्कि एक राष्ट्रीय जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्कूल का समय अमूल्य होता है….इसलिए पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से करने से बचें। मुख्यमंत्री ने परीक्षा को एक अवसर बताते हुए कहा कि छात्र एक योद्धा की तरह धैर्य, शांति और आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी करें।
जानकारी के अनुसार परीक्षा पे चर्चा 2026 में देशभर से चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण किया है। उत्तराखंड से इस वर्ष लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक और 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक है।
राज्य के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 10 प्रेरक वीडियो में से एक वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। यह वीडियो रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली के छात्र रोहन सिंह राणा ने तैयार किया है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए कार्यक्रम में दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
