हल्द्वानी: उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के जीवन में बदलाव की कई कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी नैनीताल जिले के हल्द्वानी विकासखंड की किरन जोशी की है…जिन्होंने सरकारी योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
किरन जोशी एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं के तहत उन्हें सहकारी बैंक के माध्यम से ₹3 लाख का ऋण मिला। इस आर्थिक सहायता ने उनके स्वरोजगार के सपनों को नई दिशा दी।
ऋण मिलने के बाद किरन जोशी ने पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों को अपने व्यवसाय का आधार बनाया। वे हर्बल टी, रायता मसाला, ककड़ी और मूंग दाल की बड़ी, पहाड़ी पीसी नून जैसे स्थानीय और शुद्ध उत्पाद तैयार कर रही हैं। इसके साथ ही वे रेशम पर पारंपरिक पेंटिंग बनाकर उत्तराखंड की लोक कला को भी बढ़ावा दे रही हैं।
अपने उत्पादों की बिक्री के लिए वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, स्थानीय बाजारों और मेलों में स्टॉल लगाती हैं। इस प्रयास से उनके समूह को सालाना 7 से 8 लाख रुपये तक की आय हो रही है। आज वे न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं…बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं।
यह सफलता कहानी दिखाती है कि राज्य सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं और महिलाएं हुनर, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
