हल्द्वानी: शहर के जाने-माने एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटकी लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि श्याम विहार कॉलोनी निवासी मूल रूप से उधम सिंह की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा अपने मां और बहन के साथ हल्द्वानी में किराए पर रहकर सर के जाने-माने नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी।
शनिवार देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई जहां थोड़ी देर बाद मां छात्रा के कमरे में गई तो छात्रा पंखे से लटकी हुई थी । आनन-फानन में मां और बहन छात्रा को पंखे से उतार कर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मां का कहना है कि खाना खाने के बाद पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई किसी तरह का कोई विवाद नहीं चल रहा था, किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है पता नहीं चल पाया रहा है।
पुलिस का कहना है कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा पुलिस अपने स्तर से परिजनों से पूछताछ कर रही है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 
