नैनीताल :आदि कैलाश यात्रा 2025 हुई शुरू।
बुधवार को पहला दल भीमताल से हुआ रवाना
एमडी केएमवीएन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा बुधवार को भीमताल के टीआरसी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर ने यात्रियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में 13 पुरुष यात्री और 07 महिला यात्री शामिल है। दल में 6 महाराष्ट्र से, 7 तमिलनाडु से और 7 उत्तराखंड से श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। किसी के लिए यह यात्रा पहली यात्रा और कई लोग तीसरी बार इस यात्रा में पहुंच कर आध्यात्मिक यात्राओं का अनुभव ले चुके है।इस वर्ष की यात्रा विशेष मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद इस यात्रा के प्रति लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है
केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर ने यात्रियों को बताया कि केएमवीएन की ओर से हर साल आदि कैलाश यात्रा कराई जाती है। तोमर ने कहा कि इस बार यात्रा के 12 बैच है और अभी तक 119 बुकिंग यात्रियों की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, गोल्ज्यू देवता मंदिर अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। तोमर ने कहा कि केएमवीएन की ओर से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में शामिल होकर विशेष अनुभूति प्राप्त हो रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
