हल्द्वानी : रकसिया एवं कलसिया नालों पर संचालित अतिक्रमण हटाने की चरणबद्ध कार्य योजना के क्रम में, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण चिह्नीकरण, भौतिक सीमांकन एवं अभिलेखीय सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। नालों की वास्तविक सीमाओं की पहचान कर अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि आगामी चरण में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
पूर्व में देवखड़ी एवं रकसिया नालों के किनारे अतिक्रमणों की प्राथमिक पहचान की जा चुकी थी, जिन पर नोटिस जारी किए गए थे। प्राप्त आपत्तियों के समाधान हेतु शिविरों का आयोजन कर मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया। आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत आज भूमि अभिलेखों के आधार पर नालों की सीमाओं का मिलान करते हुए लाल निशान (Red Marking) द्वारा अतिक्रमणों को चिह्नित किया जा रहा है।

देवखड़ी नाले में संजय नगर एवं आवास विकास क्षेत्र में आज 58 पूर्व चिन्हित अतिक्रमण की स्थलीय निरीक्षण नपाई कर मार्किंग की गई।
इसी प्रकार रकसिया नाले में बिठौरिया नंबर 1 , चंबल पुल क्षेत्र में कुल 20 चिन्हित अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण कर मार्किंग कार्य किया गया ।
इस कार्यवाही के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह स्वयं दोनों क्षेत्रों में पहुंचे एवं सीमांकन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सटीक व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अभियान में मनीषा बिष्ट, तहसीलदार हल्द्वानी, कुलदीप पांडेय, तहसीलदार लालकुआँ, GIS विश्लेषक, कानूनगो, तथा राजस्व टीम सक्रिय रूप से सम्मिलित रही और सीमांकन से लेकर अभिलेखीय सत्यापन तक की सभी प्रक्रिया में भाग लिया।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि चिन्हित अतिक्रमणों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्यवाही पारदर्शिता, विधिक प्रक्रिया एवं जनसुनवाई की भावना के अनुरूप संपादित की जा रही है जिससे मौके पर नाले की सीमा से अवगत भी करवाया जा सके ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार 
