लालकुआं। यहां हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि वन विकास निगम के डिपो नंबर 4 के सामने हल्द्वानी से बाइक संख्या- यूपी 25 डीपी- 8220 से लालकुआं की ओर आ रहे मनोज गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी फरीदपुर बरेली की तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन द्वारा मारी गई जोरदार टक्कर लगने के चलते मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक युवक का क्या हुआ हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचाया जहां आज इसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया गया। मृतक मनोज के रिश्तेदार सर्वेश गुप्ता निवासी लाल कुआं बंगाली कॉलोनी ने बताया कि मनोज के तीन नन्हे मुन्ने बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां व एक बेटा शामिल है, वह हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में टिक्की चाट की दुकान में कारीगर था। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है, वह अपने परिवार में एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था जोकि खाने पीने दुकान में कारीगरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान
उत्तराखंड: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल
छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश 
