हल्द्वानी : (बड़ी खबर) RTI एक्टिविस्ट पर हमला, तलवार मारकर कार का शीशा तोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • RTI एक्टिविस्ट पर हमला, तलवार मारकर कार का शीशा तोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी में आरटीआई एक्टिविस्ट भुवन पोखरिया पर हमला हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर हमला किया.

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चोरगलिया निवासी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया. हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ हल्द्वानी से चोरगलिया लौट रहे थे. पोखरिया का आरोप है कि रास्ते में कार सवारों ने उनकी कार रोकी और तलवार से हमला कर दिया. हमले में ड्राइविंग सीट का शीशा टूट गया. उन्होंने चोरगलिया थाने में पहुंचकर अपनी जान बचाई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य

चोरगलिया थाना पहुंचे भुवन पोखरिया ने बताया कि वह रविवार को पत्नी और बेटी के संग कार से हल्द्वानी आए थे. शाम करीब साढ़े 6 बजे वह वापस घर लौट रहे थे. दानीबंगर के पास पहुंचने पर एक कार सवार चार युवक आए और उनकी कार रोक ली. उन्होंने जब कार का शीशा नहीं खोला तो हमलावरों ने कार के ड्राइविंग सीट वाले गेट के शीशे को तलवार से मारकर तोड़ दिया. हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने अपना कार भगाई और सीधे चोरगलिया थाने पहुंच गए.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड

इसके बाद थाने से ही पोखरिया ने फेसबुक पर लाइव कर इस घटना की जानकारी साझा की. उनका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं. अवैध खनन को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में कई पीआईएल दाखिल की है. इसलिए कई लोग उनसे रंजिश रखते हैं. उन्होंने बताया कि अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गई थी. लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. हमले से उनकी पत्नी और बेटी घबराए हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. पोखरिया ने थाने में आकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. घटनास्थल के आसपास के फुटेज देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें