हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर इसे ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा कार्यकाल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार पारदर्शी सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और समावेशी विकास के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विश्वास और विकास का वातावरण बना है।
उन्होंने आगे कहा कि बीते चार वर्षों में बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे वहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
श्री भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। साथ ही, निवेश को बढ़ावा देने और पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
