Haldwani News- हल्द्वानी के अतिथि रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद नवीन पन्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने इस्तीफा देने के कारण के पीछे नवीन पंत ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी द्वारा उनकी अनदेखी और अनावश्यक हस्तक्षेप कर लगातार उत्पीड़न किया गया।
नवीन पंत ने बताया कि हल्द्वानी उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ने किया है यहां तक कि उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया लिहाजा हतोत्साहित होकर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। लेकिन वह पार्टी में बने रहेंगे पार्टी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है पार्टी में विभिन्न पद पर बैठे लोगों से उनकी नाराजगी है। नवीन पंत ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत जिला अध्यक्ष से की लेकिन जिला अध्यक्ष खुद विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं तो उन्होंने हमारे शिकायत की गंभीरता नहीं सुनी और नियर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला खुद उनके मंडल पर गुपचुप तरीके से कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते रहे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ऊंचापुल अतिक्रमण, DM का चल गया चाबुक
उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड : यहां होली मना कर लौटी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम
हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान 

