हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण और ध्वस्तिकरण शुरू
हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में एक बार फिर से सड़क चौड़ीकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रशासन और नगर निगम द्वारा ऊंचापुल चौराहे के पास दो बड़ी बड़ी बिल्डिंग जो सड़क चौड़ीकरण में आ रहे थे, उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहे पर दो अवैध बिल्डिंग जिनके द्वारा सरकारी जमीन पर मकान बना दिया गया था, जिसे आज तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है। दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसीलिए कार्रवाई कई दिन तक चलेगी, इसके बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा, साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया शहर में कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले, नहीं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा, जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इनको बनाया गया कुमाऊं विश्व विद्यालय का कुलपति
देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित 
