उत्तराखंड : यहां होली मना कर लौटी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

होली मनाकर लौटी शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में निजी स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। शिक्षिका होली का जश्न मनाने के बाद दोस्तों के साथ घर लौटी थी।

एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे बालावाला के शिव शक्ति एन्क्लेव में मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थी। उनकी मां किरन पांडे हल्द्वानी के मोती नगर में रहती हैं। बुधवार को राजलक्ष्मी अपने दोस्तों के साथ होली मनाने बाहर गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी

रात करीब नौ बजे दोस्त उसे घर छोड़कर गए। इसके महज 15 मिनट बाद नीचे रहने वाले किरायेदार विमल भट्ट की बेटी हर्षिता ऊपर गई। उसने राजलक्ष्मी को कमरे में पंखे से लटका पाया। उसने शोर मचाया तो कई लोग मौके पर आ गए। दरवाजे की जाली तोड़कर उसे नीचे उतारकर कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें