Dehradun News- उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि अब जल्द ही राज्य में विभिन्न स्थानों से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर से हैली सेवाओं की शुरुआत होगी। केंद्र सरकार ने अल्मोड़ा- हल्द्वानी- पिथौरागढ़ और पंतनगर- पिथौरागढ़- पंतनगर हेली सेवा के लिए सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर को मंजूरी दे दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द अन्य स्थानों के लिए भी हेली सेवा को मंजूरी मिलेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार को उड़ान योजना के तहत राज्य के 13 स्थानों से हेली सेवा संचालन के लिए मंजूरी मिली हुई है। अब तक केवल 2 स्थान पर ही हेली सेवा का संचालन हो पाया है। देहरादून – चिन्यालीसौड़ हेली सेवा बंद हो चुकी है। अभी केवल देहरादून – श्रीनगर – गौचर हवाई सेवा चल रही है। हेली सेवा शुरू होने से आपातकालीन स्थिति में लोग इसकी मदद ले पाएंगे। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक आमूलचूल परिवर्तन का कारण बनेगा।
केंद्र सरकार ने जिन 13 स्थानों के लिए हेली सेवा शुरू करने की मंजूरी दी है उनमें अल्मोड़ा, चिन्यालीसौड़, धारचूला, गौचर, हल्द्वानी, हरिद्वार, जोशीमठ, मसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, रामनगर, सहस्त्रधारा और श्रीनगर शामिल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
