Haldwani News- हल्द्वानी में निजी स्कूलों के बस और वैन द्वारा परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अभिभावकों से मोटी फीस वसूलने के बावजूद निजी स्कूल अपने वाहनों की व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम है यही वजह है कि, निजी स्कूलों के वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग ने 2 दिन में शहर में अलग-अलग टीमें बनाकर प्राइवेट स्कूलों के छोटे-बड़े 56 वाहनों का चालान किया है। साथ ही 6 वाहनों को सीज किया गया है।
अभियान के दूसरे दिन आरटीओ रश्मि भट्ट की अगुवाई में जांच टीम ने कई स्कूलों के वाहनों की फिटनेस पोलूशन और परमिट की जांच की हल्द्वानी ही नहीं पिछले 3 दिनों में 3 जिलों में 140 स्कूली वाहनों के चालान हुए हैं। जिसमें नैनीताल, उधम सिंह नगर में 82 और चंपावत में 7 वाहनों के चालान किए गए हैं । अधिकारियों के मुताबिक और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
