हल्द्वानी- कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर में स्थित बस स्टेशन को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने हेतु विकल्पों का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि बस स्टेशन हल्द्वानी की शिफ्टिंग हेतु उपलब्ध विकल्पों तथा वर्तमान आवश्यकतानुसार औचित्यपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने हेतु समिति में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सदस्य सचिव, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात सदस्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सदस्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि सदस्य एव क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को सदस्य नामित किया है।
जिलाधिकारी ने नामित समिति को अपनी आख्या एवं संस्तुति एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हल्द्वानी निवासियों, हितकारक संगठनों,आम नागरिकों के द्वारा बस स्टेशन शिफ्ट किये जाने के सुझावों के परीक्षण के पश्चात आख्या देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समिति को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह बस स्टेशन की भूमि के विकल्प पर विधिक बिंदुओं और माननीय न्यायालय में लंबित वाद के विषय में भी परीक्षण कर स्पष्ट संस्तुति/आख्या देना सुनिश्चित करे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां युवक और युवती की हत्या से हड़कंप
हल्द्वानी : निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कमिश्नर ने दिए नशा उन्मूलन केन्द्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) श्रमिकों को बोनस देना अब अनिवार्य
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
उत्तराखंड: मंदिरों के फूल बनेंगे रोजगार का साधन, महिला समूहों को मिलेगा फायदा
उत्तराखंड: अब गंदगी नहीं चलेगी, यात्रा रूट के साफ ढाबों को मिलेगा सम्मान
रामनगर : (बड़ी खबर) DM ललित मोहन रयाल ने सुनी 183 समस्याएं, कई अधिकारियों को भी फटकारा
उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला 

