Haldwani News: लामाचौड़ रामलीला मैदान में हुए वकील उमेश नैनवाल हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है। हत्याकांड में शामिल आरोपी दिनेश नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच जमीन का विवाद था। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लामाचौड़ पूरनपुर नैनवाल, निवासी 45 साल के उमेश नैनवाल पुत्र मोहन नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। इस दौरान रामलीला मैदान में रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी हुई इसके बाद यह विवाद में बदल गई। तभी दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश नैनवाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े। गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला भगदड़ मच गई। इस का फायदा उठाकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन 
