हल्द्वानी : जनपद नैनीताल के लालकुआं से आ रही दुःखद खबर आ रही है। लालकुआं के मुख्य बाजार स्थित जगदीश होटल के कमरे में हल्द्वानी निवासी युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के अधिकारियों ने मृत्यु के कारण की छानबीन करने के साथ-साथ फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 7 अक्टूबर की प्रातः घर से स्कूटी द्वारा निकाली 30 वर्षीय याशिका पहआ निवासी रामपुर रोड वार्ड नंबर 7 कल प्रातः 11:45 बजे लालकुआं के जगदीश होटल में पहुंची और 107 नंबर कमरा बुक कराया, युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है उसे डिस्टर्ब ना किया जाए, वह आराम कर रही है, तथा प्रातः दिल्ली को जाएगी।

आज प्रातः होटल कर्मियों द्वारा चाय पिलाने के लिए उक्त कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला, होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे तब तक उसकी लोकेशन देखकर उसके परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई, दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ है।
इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ लव पांडे और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके थे, इधर पता चला है कि युवती कल प्रातः तड़के घर से निकली जिसकी ढूंढ खोज परिजनों द्वारा की जा रही थी उन्होंने मामले की सूचना हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश को दी, जिसके बाद विधायक सुमित हृदेश ने कोतवाली पुलिस को उक्त युवती का नंबर सर्विलेंस में लगाने के निर्देश दिए।
युवती की मौत पर विधायक सुमित हृदयेश ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर युवती की मौत के कारण की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है, तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर उसकी बहन जीजा जी समेत कई परिजन मौजूद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन 
