नई टिहरी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ने की दिशा में नई पहल की जा रही है। अब चारधाम मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी। इसके साथ ही पहाड़ों में उगने वाले टिमरू पौधे से परफ्यूम तैयार करने की योजना भी शुरू की जा रही है। इस काम में महिला समूहों को जोड़ा जाएगा…जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके।
नई टिहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने कहा कि यह पहल महिलाओं की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि चारधाम मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों को महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने की मांग की गई है…ताकि उनसे धूपबत्ती और अगरबत्ती तैयार की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में मिलने वाले टिमरू से परफ्यूम बनाने का कार्य भी महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। उनका कहना है कि इस तरह की पहल से चारधाम यात्रा से जुड़ी धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड 
