निरीक्षण में मिली अनियमितताएं,मंडलायुक्त ने दिए नशा उन्मूलन केन्द्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश।
हल्द्वानी| कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को निर्वाण उन्मूलन एवं पुनर्वास केन्द्र हीरानगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मे अनियमितताएं मिलने पर आयुक्त ने मौके पर ही एसीएमओ को निवार्ण केन्द्र का लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि नशा उन्मूलन केन्द्र में गाइडलाईन के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं। गाइडलाईन के अनुसार केंद्र में सिर्फ नशे के आदि लोगों को ही रखा जाता है, जबकि इस केंद्र में नशा नहीं करने वाले अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों को भी रखा गया है, साथ ही बिना अनुमति के महिला मरीजों को रखे जाने का भी मामला सामने आने पर मंडलायुक्त ने उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केन्द्र में केवल 30 मरीजों के उपचार हेतु शासन स्तर से निशुल्क स्वीकृति प्रदान है, लेकिन केन्द्र में पंजिका के अनुसार 30 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है। आयुक्त ने मौके पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और क्षेत्र में ऐसे नशामुक्ति केन्द्रों का नियमित चैंकिग करने के निर्देश दिये। पता चला कि इस केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए फिजिशियन एव मेडिकल आफीसर की भी तैनाती नहीं है जो के नियमों के विरुद्ध है।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्टेट गोपाल सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्वेता भण्डारी आदि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
