- अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी- हल्द्वानी में पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना चौकी लामाचौड़ क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की टीम ने एक काले रंग की कार को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका। वही तलाशी के दौरान, पुलिस ने कार से एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल सिंह (पुत्र महेन्द्र सिंह), निवासी निकट आदित्य बैकेंट हाल कुसुमखेड़ा, और सर्वेश कुमार (पुत्र लाल सिंह), निवासी गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। इस अभियान में लामाचौड़ चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने बताया कि दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है साथ ही हथियार कहा से आये उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
