हल्द्वानी : नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत दमुवादूंगा क्षेत्र के शिव मंदिर के ऊपरी प्रवाह (upstream) में स्थित रकसिया नाले के चैनलाइजेशन कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
यह कार्य नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रकसिया नाले के प्राकृतिक प्रवाह को पुनः स्थापित करने एवं मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के उद्देश्य से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नाले की भूमि पर एक नया अतिक्रमण एवं निर्माण कार्य किया जा रहा था।
उक्त स्थान पर नगर निगम द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। इस पर उपजिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए नाले पर बने अवैध निर्माण एवं सोक पिट (Soak Pit) को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया, तथा संबंधित अधिकारियों ने तीन दिवस के भीतर शेष अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है, जिसने नाले की सरकारी भूमि को स्टाम्प पेपर पर अवैध रूप से खरीदा। मौके से उत्तर प्रदेश के पहचान पत्र एवं दस्तावेज भी बरामद किए गए। यह एक गंभीर भूमि धोखाधड़ी का मामला प्रतीत हुआ।
इस पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देशित किया गया है कि दमुवादूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर हुए सभी अतिक्रमणों की जांच की जाए, तथा यह भी स्पष्ट किया जाए कि कहीं अन्य स्थलों पर भी सरकारी भूमि की अवैध बिक्री अथवा फर्जी रजिस्ट्री तो नहीं की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में सरकारी भूमि की धोखाधड़ीपूर्ण खरीद-फरोख्त की पुष्टि होती है, तो दोषियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि नाले की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, निर्माण या बिक्री अवैध है, और इस पर “शून्य सहिष्णुता” की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
