Haldwani News: हल्द्वानी में सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक को गोली लगी है।
घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है। तीनों युवक चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 से 25 युवकों के एक समूह ने कार सवार इन युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी।
इस हमले में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

