- यूटीईटी के आवेदन जुलाई से भरे जाएंगे
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय के लिए जुलाई के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। यूटीईटी सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर जुलाई से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर एक ही आवेदक का पंजीकरण एवं आवेदन स्वीकार होगा। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फिलहाल उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यूटीईटी के आवेदन प्रक्रिया की तैयारियों में जुटा है। इसके बाद डीएलएड के आवेदन मांगे जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
