हल्द्वानी- बरेली हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तड़के करीब 3 बजे मंडी चौकी क्षेत्र में तीनपानी में स्थित मिलन बैंक्विट हॉल के पास हादसा हुआ। यहां एक कार स्विफ्ट डिजायर संख्या UK 02 A 9035 को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बागेश्वर जिले के गौरव जोशी पुत्र भुवन चंद जोशी और संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चंद्र चौबे के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए हिमांशु कुमार भी बागेश्वर जिले के निवासी हैं और उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
