हल्द्वानी- गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर संख्या 17 के निकट अत्यधिक भूस्खलन होने के कारण टावर संख्या 17 एवं व 16 को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। इस दौरान पुराने टावरों से कन्डक्टर को निकालने तथा नये टावरोें के बीच कन्डक्टर को खींचने का कार्य किया जाना है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिये हैं कि उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग निकट (वन विभाग चौकी रानीबाग) तथा हल्द्वानी -भीमताल मोटर मार्ग निकट (रानीबाग पुल) को 25 सितम्बर से 29 सितम्बर 2022 को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से 4 बजे के मध्य पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।
जिला मजिस्ट्रेट श्री गर्ब्याल ने अधिशासी अभियंता पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को आदेश दिये हैं कि यातायात प्रतिबन्ध के समय पुलिस की तैनाती के साथ ही मार्ग पर दिशा सूचक नोटिस बोर्ड व कार्मिक निर्धारित परिधान में यात्रियों का मार्ग निर्देशन करेंगेे। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
उत्तराखंड में यहाँ नाबालिग से दुष्कर्म के बाद होटल में बवाल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़; बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग
हल्द्वानी RTO कार्यालय में गोली चलने के मामले में FIR, प्रशासनिक अधिकारी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC की बढ़ी समय सीमा
धामी सरकार का सख्त रुख! बाजपुर में 4 मदरसे सील, अब दूसरे मदरसों की भी जांच
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल में बारिश का कहर, 40 मार्ग बंद, गौला-कोसी उफान पर
उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप 


