पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “इंधन बचाओ” अपील को आत्मसात करते हुए गुरुवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस यात्रा की।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
सांसद अजय भट्ट के रोडवेज बस से दिल्ली रवाना होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सादगी और जनसामान्य से जुड़े रहने की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी आम नागरिकों की तरह सार्वजनिक सुविधाओं का उपयोग कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
