हल्द्वानी: हल्द्वानी में 23 TRI Club Haldwani की ओर से अल्ट्रा रनर सुगौरव गोस्वामी का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। स्पार्टाथलॉन 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे सुगौरव की उपलब्धि पर क्लब सदस्यों ने केक काटकर खुशी मनाई और उन्हें बधाई दी।
सुगौरव गोस्वामी ने हाल ही में Athens से Sparta तक आयोजित 246 किलोमीटर लंबी Spartathlon 2026 अल्ट्रा रेस पूरी की। उन्होंने यह दूरी 25 घंटे 56 मिनट 21 सेकंड में पूरी कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। सुगौरव ने इससे पहले मौजूद भारतीय रिकॉर्ड 30 घंटे 08 मिनट 06 सेकंड को करीब 4 घंटे 12 मिनट के अंतर से पीछे छोड़ा। प्रतियोगिता में उन्होंने Overall 16th position हासिल की।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि सुगौरव की यह उपलब्धि उत्तराखंड के साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर सुगौरव ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवाओं और endurance athletes के लिए प्रेरणा है।
सम्मान समारोह में संजय रावत, दीपक दानी, गिरीश बिष्ट, शिवेंद्र बिष्ट, राकेश पांडे, कैलाश बिष्ट और मनोज वर्मा समेत 23 TRI Club के कई सदस्य मौजूद रहे।
क्लब सदस्यों ने सुगौरव गोस्वामी को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
हल्द्वानी: गर्दन के दर्द का इलाज पड़ा भारी! मालिश के बाद गर्दन में दिया झटका, महिला की मौत
उत्तराखंड : गंगोलीहाट में गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला
हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ जाने वाले वाहनों पर आज शाम 4 बजे से रोक
उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी 
