देहरादून: उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को मंजूरी दी है।
इनमें बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार शामिल है। इसके अलावा हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इन नई सेवाओं से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार से अब इन जगहों के लिए मिलेंगी 3 नई ट्रेन सेवाएं, रेलवे ने दी मंजूरी, सीएम धामी ने जताया आभार
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
हल्द्वानी: गर्दन के दर्द का इलाज पड़ा भारी! मालिश के बाद गर्दन में दिया झटका, महिला की मौत
उत्तराखंड : गंगोलीहाट में गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला
हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ जाने वाले वाहनों पर आज शाम 4 बजे से रोक
उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू 
